Homeमध्य प्रदेशभाभी से दुष्कर्म करने वाला देवर गिरफ्तार: आरोप- जेल में बंद...

भाभी से दुष्कर्म करने वाला देवर गिरफ्तार: आरोप- जेल में बंद पति को न निकलने देने की धमकी देता; एक साल बाद रिपोर्ट दर्ज कराई – Betul News



भैंसदेही पुलिस ने भाभी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को खेत से पकड़कर गिरफ्त में लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसके पति के जेल में होने का फायदा उठाकर देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसको लेकर उसने 19 मार्च 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

.

मामला 25 अक्टूबर 2024 की रात का था। महिला ने शिकायत में बताया कि रात करीब 11:30 बजे वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी। उसके देवर ने कमरे में आकर उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया।

आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसके पति की जेल से जमानत नहीं होने देगा। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

पति जेल से आया तो बताया महिला का पति हत्या के एक मामले एक साल से जेल में था। जब पीड़िता का पति जमानत पर जेल से छूटकर घर आया, तब उसने पूरी घटना बताई। दोनों थाने पहुंचे जहां पुलिस ने धारा 376(2)(N) और 506 के तहत मामला दर्ज किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नीरज पाल, उप निरीक्षक प्रीति पाटिल, नितिन उईके सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version