कटिहार में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर शहीद चौक पर कांग्रेस का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने
.
भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री जंक्शन यादव ने नेशनल हेराल्ड मामले पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी जो नेशनल हेराल्ड के शेयर होल्डर थे, उनकी संपत्ति को कांग्रेस ने जबरन अपने नाम कर लिया।
कांग्रेस पर शोषण करने का आरोप
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उन्हीं लोगों का शोषण किया, जिन्होंने उन्हें सत्ता तक पहुंचाया। इस मामले में जहां कांग्रेस, बीजेपी के खिलाफ एकजुट है, वहीं बीजेपी भी कांग्रेस को लगातार घेर रही है।