Homeराज्य-शहरमऊगंज के पेट्रोल पंप में 4 आरोपियों ने की तोड़फोड़: काउंटर...

मऊगंज के पेट्रोल पंप में 4 आरोपियों ने की तोड़फोड़: काउंटर से 30 हजार रुपए लूटने का मैनेजर ने लगाया आरोप – Mauganj News


मऊगंज में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में चार बदमाशों ने घुसकर तोड़फोड़ की। आरोपियों पर काउंटर से 30 हजार रुपए लूटने का भी आरोप लगा है।

.

घटना 14 मार्च को दोपहर 3 बजे के आसपास की है। पेट्रोल पंप के सेल्समैन जमुना विश्वकर्मा कार्यालय का गेट बंद कर अंदर आराम कर रहे थे। इसी दौरान चार बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने पहले मशीनों से छेड़छाड़ की। फिर गेट का कांच तोड़कर अंदर घुस गए। बदमाश पेट्रोल-डीजल बिक्री काउंटर के दराज में रखे 30 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।

पंप के कैबिन में घुसकर की तोड़फोड़।

पेट्रोल पंप के मैनेजर प्रभु शंकर तिवारी ने शाम 4 बजे मऊगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रधान रक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि मामले में दो आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version