नवादा के कौआकोल प्रखंड के सोखोदेवरा गांव में होली के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। मस्जिद में सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। शुक्रवार को कैमरे को लेकर पहली बार विवाद हुआ, जिसे प्रशासन ने सुलझा लिया। लेकिन शनिवार शाम को फिर विवाद
.
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नवादा के डीएम रवि प्रकाश और एसपी अभिनव धीमान को आधी रात में मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया। इन सभी को पर्व में अशांति फैलाने समेत कई धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गांव में अभी भी तनाव का माहौल
गांव में अभी भी तनाव है। हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। रविवार को कौआकोल थाना में दोनों पक्षों के प्रमुख लोगों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई।
कौआकोल के बीडीओ डॉ. अखिलेश कुमार, सीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष दीपक कुमार, अपर थानाध्यक्ष सरोज कुमार और एएसआई अर्जुन राम समेत अन्य पुलिस अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस की घटनास्थल पर नजर है।
एक अधिकारी भी जख्मी
एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया है कि समझाने के दौरान एक अधिकारी पर हमला कर दिया गया ,जिसके बाद वह जख्मी हो गए हैं। मामले की जांच पुलिस कर रही है। दोनों गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस दोनों पक्षों पर विशेष नजर रख रही है।