- Hindi News
- Mahakumbh
- Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Shahi Snan Photo Video Update; Naga Sadhu Yogi Adityanath Kumbh Traffic
प्रयागराज14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में शनिवार को संगम घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है।
महाकुंभ का शनिवार को 34वां दिन है। आज भीड़ ज्यादा उमड़ी है। शहर के रास्ते जाम हैं। आज सुबह 10 बजे तक 54.67 लाख लोगों ने संगम में स्नान की है। रविवार को भी भारी भीड़ रहेगी। 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। 45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ के अभी 12 दिन और बचे हैं।
आज करीब 15 हजार सफाई कर्मचारियों की ओर से एक साथ घाटों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। इससे पहले साल 2019 में लगे कुंभ के दौरान 10 हजार सफाई कर्मियों ने सफाई की थी।
आज महाकुंभ में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देव सहित कई नेता मंत्रियों का जमावड़ा रहेगा।
शुक्रवार को CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मीटिंग की। उन्होंने निर्देश दिए कि सीनियर अफसर खुद सड़क पर उतरें और हर स्तर पर जवाबदेही तय करें। योगी ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले रास्तों में कहीं पर भी जाम न लगे। श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं आए। अगर जाम लगा तो वहां के अफसरों की जवाबदेही तय होगी।
महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का आंकड़ा पार
महाकुंभ् की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में लगातार भीड़ उमड़ती जा रही
36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
CM देवेंद्र फडणवीस ने परिवार संग निहारे गंगाघाट: बोले- बनारस की चाय का अलग मजा
महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर विधायकों और भाजपा नेताओं ने CM का स्वागत किया। फिर सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री फडणवीस परिवार समेत नमो घाट पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने नमो घाट को निहारा और फोटोग्राफी कराई। घाट की बनावट, सुंदरता और कलाकारी की तारीफ की।
परिवार के साथ CM क्रूज पर निकले और 84 घाटों को देखा। गाइड और नेताओं ने उन्हें घाटों का महत्व भी बताया। फड़नवीस ने क्रूज पर कुल्हड़ की चाय पी और चाय की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बनारस की गुलाबी ठंडी और गरम चाय…इससे बड़ा सुकून कही और नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज भी संगम स्नान के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
आज भी संगम स्नान के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है।
46 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जाम के कारण स्कूटी से अस्पताल पहुंचे मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल
जाम के कारण मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर मोहित जैन स्कूटी से अस्पताल पहुंचे।
05:00 AM15 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
7 फरवरी से अलीगढ़ के ओंकार सिंह लापता, अभी तक पता नहीं लगा
ओंकार सिंह अलीगढ़ के छर्रा से कुंभ मेले में आए थे। 7 फरवरी से लापता हैं। उनके बेटे धीरेंद्र नायक पिछले एक हफ्ते से उन्हें मेले के हर हिस्से में खोज रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई पता नहीं लगा है।
04:37 AM15 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में वीकेंड पर लोगों की संख्या बढ़ी
04:28 AM15 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में आज क्या-क्या होगा ?
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान दोपहर 1:25 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से प्रयागराज पहुंचेंगे। इसके बाद वह संगम में स्नान करेंगे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सुबह 8:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रात 12:30 बजे शिवगंगा एक्सप्रेस से प्रयागराज आएंगे। महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी सुबह 8:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर आएंगी।
04:18 AM15 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
लखनऊ रोड फाफामऊ में लगा जाम
03:14 AM15 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
त्रिवेणी संगम घाट पर पहुंच रहे श्रद्धालु, देखिए ड्रोन वीडियो
03:08 AM15 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
रीवा और मिर्जापुर रोड से लगातार आ रही श्रद्धालुओं की भीड़
03:07 AM15 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
सुलेम सराय जीटी रोड पर सुबह-सुबह लगा जाम
02:51 AM15 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
संगम स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़
महाकुंभ में वीकेंड के चलते शनिवार को भीड़ है। संगम घाट पर पुलिस लगातार अनाउंस कर रही है कि स्नान करके लोग रुके नहीं।
02:09 AM15 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
आज बनेगा स्वच्छता का वर्ल्ड रिकॉर्ड
आज करीब 15 हजार सफाई कर्मचारियों की ओर से एक साथ घाटों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में यह पहला बड़ा रिकॉर्ड कायम होगा। इससे पहले साल 2019 में लगे कुंभ के दौरान 10 हजार सफाई कर्मियों ने सफाई की थी।
02:08 AM15 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में एक दिन पहले क्या हुआ?
शुक्रवार को दोपहर से शाम तक शहर जाम की चपेट में रहा। स्वच्छता की दिशा में भी एक अनूठा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। इसके तहत, 300 से अधिक स्वच्छताकर्मियों ने एकसाथ अलग-अलग घाटों पर गंगा की सफाई की।
इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए मेला प्राधिकरण की ओर से तय प्रक्रिया को अपनाया गया। अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि इस पूरी प्रक्रिया को वेरिफाई करेंगे और इस रिकॉर्ड को प्रमाणित करने के बाद इसका सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे।
उधर, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने परिवार के साथ संगम में स्नान किया।
मेला एंट्री पॉइंट के अंदर शाम को भीड़ में एक लड़की का दम घुटने लगा। वह बेहोश हो गई। बाइक से उसे हॉस्पिटल ले जाया गया।
02:08 AM15 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
कल से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल
महाकुंभ में 16 से 18 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल होगा। इसमें लगभग 200 प्रजातियों के पक्षियों का महाकुंभ भी होगा। इसमें लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर, फ्लेमिंगो और साइबेरियन क्रेन आदि का दीदार कर सकेंगे।
यहां साइबेरिया, मंगोलिया, अफगानिस्तान समेत 10 से अधिक देशों से साइबेरियन पक्षी का भी दीदार होगा। फेस्टिवल के दौरान फोटोग्राफी, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी समेत अनेक प्रतियोगिताएं होंगी।
इनके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल भारतीय संस्कृति, प्रकृति प्रेम व वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अनूठा मिश्रण होगा।
02:02 AM15 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
16 फरवरी को राहुल गांधी और प्रियंका महाकुंभ आएंगे
प्रियंका गांधी 11 फरवरी 2021 को प्रयागराज आई थीं तब उन्होंने संगम में स्नान किया था।
महाकुंभ में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उनके आने का प्रोग्राम लगभग फाइनल हो चुका है। तैयारियां की जा रही हैं।
इससे पहले प्रियंका गांधी 11 फरवरी 2021 को प्रयागराज आई थीं तो उन्होंने संगम में स्नान किया था। प्रियंका ने बोट से प्रयागराज से वाराणसी तक की यात्रा की थी। तब वह संगम तट पहुंची थीं। संगम में डुबकी लगाने के बाद पूजा-पाठ किया था। वे पुरखों की कर्मस्थली प्रयागराज के आनंद भवन भी गई थीं।
02:00 AM15 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ का पहला पर्यावरण नागा संत समागम आज
आज महाकुंभ में स्वास्तिक द्वार के पास सेक्टर 20 पर पंचतत्व संस्था की ओर से पर्यावरण नागा संत समागम आयोजित किया जाएगा। नागा संत समागम के माध्यम से वाटर वुमन शिप्रा पाठक पर्यावरण जागरण के लिए कुंभ में आए भक्तों से जल शपथ दिलाएंगी। शिप्रा पाठक ने बताया कि महाकुंभ में आने वाले संतों का मार्गदर्शन भारत को निश्चित रूप से हरा भरा बनाएगा। नागा संत समागम की चर्चा के बाद सभी लोग गंगा किनारे एकत्र होकर पूरे देश को नदी संरक्षण का महत्व बताएंगे। पूजन और मंत्र से देश को हरा भरा बनाने का संकल्प लेकर पूरे भारत को जागरूक करेंगे। शाम को सभी लोग पैदल मार्च करते हुए पर्यावरण यात्रा निकलेंगे।
01:59 AM15 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
आज भी 8वीं तक के स्कूल बंद
महाकुंभ की भीड़ को देखते हुए आज भी प्रयागराज में 8वीं तक के स्कूल बंद हैं। पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। ICSE और CISE बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। जाम में फंसने से अगर किसी छात्र का पेपर छूट जाता है, तो बोर्ड नई तारीख पर उसकी परीक्षा कराएगा।
01:59 AM15 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का आंकड़ा पार