महाराष्ट्र की पशुपालन मंत्री पंकजा मुंडे मंगलवार शाम को दतिया पहुंचीं। मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पंकजा मुंडे ने प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन किए।
.
उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित वनखण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस बल तैनात रहा। दर्शन-पूजन के बाद वह सड़क मार्ग से ग्वालियर के लिए रवाना हो गईं।