Homeउत्तर प्रदेशम्यांमार से आई बौद्ध पर्यटक की फर्रुखाबाद में मौत: रिटायर्ड प्रोफेसर...

म्यांमार से आई बौद्ध पर्यटक की फर्रुखाबाद में मौत: रिटायर्ड प्रोफेसर थीं, 81 सदस्यों के दल के साथ आई थीं इंडिया – Farrukhabad News


फर्रुखाबाद5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नवे नवे आये, मृतका

फर्रुखाबाद में म्यांमार से आई 65 वर्षीय बौद्ध पर्यटक की फर्रुखाबाद के संकिसा में मौत हो गई। मृतक नवे नवे आये सेवानिवृत्त प्रोफेसर थीं।

म्यांमार से 6 मार्च को 81 सदस्यों का दल भारत आया था। बौद्ध स्थलों के दर्शन के लिए सभी अलग-अलग समूहों में बंट गए। इनमें से 18 सदस्य शुक्रवार की रात 2 बजे दिल्ली से संकिसा पहुंचे। यहां नवे नवे आये की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। शनिवार की देर शाम उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखा गया है और पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

मृतक के साथ उनकी बड़ी बहन भी यात्रा में शामिल थीं। नवे नवे आये की शादी नहीं हुई थी और उनके दो बहन व चार भाई हैं। पर्यटक दल एक कंपनी के माध्यम से भारत आया था। सोमवार को सभी पर्यटकों को दिल्ली से वापस अपने देश लौटना था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version