Homeउत्तर प्रदेशयूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को विरोध करना पड़ा भारी: अध्यक्ष सहित...

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को विरोध करना पड़ा भारी: अध्यक्ष सहित छह नामजद और 65 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, पुलिस की 3 टीमें दे रही दबिश – Varanasi News


वाराणसी के गुरुधाम चौराहे पर एक होर्डिंग पर कालिख पोतने के आरोप में कांग्रेस के छह नेता के खिलाफ नामजद और 65 अज्ञात के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस होर्डिंग पर कार्यकर्ताओं ने कालिख पोती थी उसपर प्रधानमंत्री का तस्वीर था।

.

नामजद आरोपियों में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह, अभिजीत तिवारी, विनीत सिंह, चंचल शर्मा, मयंक सिंह और धीरज सोनकर का नाम शामिल है। यह कार्रवाई दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज संदीप कुमार सिंह की तहरीर पर की गई है। पुलिस की तीन टीमें नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही हैं।

प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे थे कार्यकर्ता।

शहर में बढ़ रही अपराध और दुष्कर्म के मामले का विरोध करने पहुंचे थे कार्यकर्ता

दरअसल,कांग्रेस नेताओं ने शहर में अपराध बढ़ने और प्रभावी कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया। हुक्का बार व स्पा सेंटर का संचालन नहीं रोका जा रहा है। इसी सिलसिले में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता जवाहर नगर एक्सटेंशन स्थित पीएम के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय जा रहे थे।

होर्डिंग पर लगाया था कालिख।

पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई थी धक्का मुक्की

पुलिस ने कार्यालय से लगभग 150 मीटर पहले गुरुधाम चौराहे पर ही सभी को रोक दिया था। इसी दौरान यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग पर कालिख पोत दी। उनके साथियों ने घटना का वीडियो बना कर और फोटो खींच कर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल भी कर दिया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version