Homeझारखंडरामगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या: पेट्रोल पंप के पास...

रामगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या: पेट्रोल पंप के पास मिली लाश, 10 दिन पहले ही हुई थी दूसरी शादी – Ramgarh (Jharkhand) News


भुरकुंडा फोरलेन एचपी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला।

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। भुरकुंडा फोरलेन एचपी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने सुबह शव देखा और भुरकुंडा पुलिस को सूचना दी।

.

दीपक की तीन बेटियां हैं

मृतक की पहचान दीपक पासवान के रूप में हुई है। मृतक के पिता बसंत पासवान ने बताया कि दीपक की एक साल पहले पत्नी की मौत हो गई थी। उसकी तीन लड़कियां है। 10 दिन पहले ही दीपक की धनबाद में दूसरी शादी हुई थी। वो फिलहाल गोरखपुर में एक पंडित के साथ रहता था। होली पर भुरकुंडा वापस आया था।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

कल रात से घर नहीं लौटा था

इधर, पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। मृतक के पिता के अनुसार, दीपक मोबाइल खरीदने के लिए बुधवार की शाम बाजार गया था, पर रात भर घर नहीं लौटा था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह हत्या की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वे गमगीन हालत में हैं।

घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस।

पुलिस हत्या का कारण और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। घटना की जानकारी फैलते ही सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

——————————

ये भी खबर पढ़िए



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version