Homeछत्तीसगढरायगढ़ में हाथियों ने गेहूं-मूंगफली की फसल को रौंदा VIDEO: देर...

रायगढ़ में हाथियों ने गेहूं-मूंगफली की फसल को रौंदा VIDEO: देर रात सब्जी बाड़ी में घुसे हाथी; 2 दिनों में 12 किसानों की बर्बाद – Raigarh News


12 किसानों की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ वन परिक्षेत्र में हाथियों ने किसानों की फसल को चौपट कर दिया है। 2 हाथी रात में 12 किसानों की सब्जी बाड़ी में पहुंच गए। फसल को खाने के साथ अपने पैरों से रौंदने लगे। वन विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।

.

रायगढ़ वन परिक्षेत्र के जुनवानी सर्किल में 6 हाथियों का दल विचरण कर रहा है और हर रात किसी न किसी गांव में हाथी पहुंच रहे हैं।

मंगलवार की रात हाथी जुनवानी गांव में पहुंच गए। यहां शिव कुमार, छवि कुमार यादव, पंचराम साहू, मनोहर लकड़ा, जलिंधर साहू और जीत राम बारिक की सब्जी बाड़ी में जमकर उत्पात मचाया।

जब हाथियों के आने की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तो उन्होंने मामले की सूचना वन अमले को दी। इसके बाद वनकर्मी गांव के ग्रामीणों की मदद से हाथियों को भगाने में लग गए, लेकिन देर रात तक हाथी गेहूं, मूंगफली और अन्य सब्जियों की फसल को रौंदते रहे।

रात में किसानों के सब्जी बाड़ी में घुस गए हाथी।

कांटाझरिया में भी फसल को नुकसान

रविवार की रात को भी 6 हाथियों के दल से 2 हाथी जंगल से निकलकर कांटाझरिया गांव के करीब पहुंच गए। यहां भी हाथी ग्रामीणों के सब्जी बाड़ी में घुस गए और सब्जियों को रौंदने लगे।

यहां त्रिलोचन मालाकार, नरेन्द्र मालाकार, परदेशी साहू, विदेशी साहू, मंगलू साहू और ननकी साहू के फसल को नुकसान पहुंचाया।

नुकसान का आकलन कर रहे

जुनवानी सर्किल प्रभारी ललित राठिया ने बताया कि 2 रात से हाथी जुनवानी सर्किल के अलग-अलग बीट क्षेत्र के गांव में पहुंच रहे हैं। 12 किसानों के सब्जी फसल को बर्बाद किया है। मुआवजे के लिए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हाथियों पर निगरानी की जा रही है।

……………………..

यह खबर भी पढ़ें…

रायगढ़ के तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत: झुंड में दबने से बाहर नहीं निकल सका, 31 हाथियों का दल कर रहा विचरण

हाथियों का झुंड तालाब में नहाने गया था, जिसमें से 1 शावक पानी में डूब गया।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फिर एक हाथी शावक की मौत हो गई। झुंड के साथ तालाब में नहाने उतरा शावक झुंड में दबने के कारण बाहर नहीं निकल सका। सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई, तोवन अमले को इसकी सूचना दी गई। घटना छाल वन परिक्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version