Homeउत्तर प्रदेशराया हेरिटेज सिटी के होगा जमीन अधिग्रहण: मथुरा में खोला कार्यालय,पहले...

राया हेरिटेज सिटी के होगा जमीन अधिग्रहण: मथुरा में खोला कार्यालय,पहले फेज में 735 एकड़ में होगी विकसित,6 हजार करोड़ होंगे खर्च – Noida (Gautambudh Nagar) News



ये चित्र यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण का है। इसी बैठक में राया सिटी को लेकर चर्चा हुई थी।

राया हेरिटेज सिटी के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने बताया कि हेरिटेज सिटी की जमीन अधिग्रहण समेत अन्य प्रक्रियाओं के लिए मथुरा में क्षेत्रीय कार्यालय खोला गया है। यहां प

.

अगस्त में शुरू हो सकता है काम प्राधिकरण अधिकारी ने बताया कि राया हेरिटेज सिटी का काम अगस्त में शुरू हो सकता है। इसके लिए पहले फेज में कुल 1082 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। जिसमें 735 एकड़ में हेरिटेज सिटी व शेष में छह लेन का एक्सप्रेसवे समेत अन्य सुविधा विकसित होगी। इसकी डीपीआर को पास किया जा चुका है। वहीं हेरिटेज सिटी को शासन से भी मंजूरी मिल चुकी है। योजना 10 साल में पूरी होगी।

6 हजार करोड़ होंगे खर्च ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे पहले फेज के तहत 735 एकड़ में हेरिटेज सिटी विकसित होगी। बांके बिहारी मंदिर तक 6.9 किमी लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाना है। ये एक्सप्रेस वे प्रथम फेज में छह लेन का होगा और इसे आठ लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। इसी के दोनों तरफ हेरिटेज सिटी को बसाया जाएगा। पहले फेज में विकास कार्यों पर छह हजार करोड़ और जमीन खरीद में 1200 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

क्या होगा खास

  • हेरिटेज सिटी में ब्रज और मथुरा की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी।
  • थीम बेस्ड हेरिटेज सेंटर 350 एकड़
  • योगा, वेलनेस सेंटर व नेचुरोपैथी 103 एकड़
  • ग्रीन पार्क 97 एकड़
  • टूरिस्ट ट्रेवल फैसिलिटी 46 एकड़
  • कन्वेंशन सेंटर 42 एकड़
  • आयुर्वेद 35 एकड़
  • स्टार होटल 26 एकड़
  • बजट होटल 19.60 एकड़
  • ओल्ड एज होम्स 10 एकड़
  • सर्विस अपार्टमेंट 6 एकड़
  • टूरिस्ट फैसिलिटी 8.40 एकड़



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version