पुलिस सफाई कर्मी के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है।
लखनऊ में केजीएमयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस में एक सफाई कर्मचारी ने महिला के शव से नाक की कील चोरी कर ली। कर्मचारियों ने संदेह होने पर सीसी फुटेज चेक किए। जिसमें उसकी संदिग्ध गतिविधियां देख संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई। जिसके बाद आरोपी ने पूछताछ मे
.
सफाई के दौरान शव की नाक से सोने की कील निकाली चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम के फार्मासिस्ट अजय कृष्ण अवस्थी ने एक सफाई कर्मचारी अब्दुल के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। उनके मुताबिक 21 मार्च को एक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए आया था। सुबह करीब 8.30 बजे बीएमडब्लू फर्म का सफाई कर्मी अब्दुल आया था। सफाई करने के दौरान उसने शव से नाक की कील निकाल कर जेब में रख ली। जिसके बाद अचानक काम छोड़कर निकल गया।
रजिस्टर से सामान मिलान पर हुआ खुलासा अजय ने पुलिस को बताया कि पोस्टमार्टम के लिए आने वाले शवों के शरीर पर मौजूद चीजों को एक रजिस्टर पर नोट किया जाता है। जब पोस्टमार्टम के बाद सभी चीजों का रजिस्टर से मिलान हो रहा था तो नाक की कील गायब थी। जिसके बाद संदेह होने पर सफाई कर्मी को बुलाकर पूछताछ की गई। क्योंकि सीसीटीवी में वह जेब में कुछ रखकर निकलते दिखा था। उसने पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार कर ली। मामला गंभीर होने पर अधिकारियों को जानकारी देकर चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।