8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने CUET PG 2025 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन कैंडिडेट्स का एग्जाम 21 मार्च से 25 मार्च के बीच है, वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट cuetpg.ntaonline.in पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET PG परीक्षा अभी 1 अप्रैल तक जारी रहेगी। आगे की डेट्स में परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी होंगे। कैंडिडेट्स के सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
एडमिट कार्ड ऐसे करें चेक
- ऑफिशियल वेबसाइट cuetpg.ntaonline.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिख रहे एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड स्कीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।
- एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
डाक से नहीं भेजा जाएगा एडमिट कार्ड
NTA ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी कैंडिडेट को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। कैंडिडेट्स को ऑनलाइन एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेकर ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। बगैर वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी।
हेल्पडेस्क से ले सकते हैं मदद
NTA ने जानकारी दी है कि एडमिट कार्ड में कोई भी गड़बड़ी होने पर उम्मीदवार NTA की हेल्पडेस्क 011-40759000 पर या ईमेल एड्रेस helpdeskcutpg@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। किसी भी अन्य अपडेट के लिए उम्मीदवार NTA की वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें।
एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
बीते साल की तुलना में इस बार CUET PG के एग्जाम में कई बदलाव हुए हैं…
एग्जाम ड्यूरेशन:
- पहले CUET का एग्जाम दो घंटे का होता था। बीते साल 2024 से इसे पौने दो घंटे यानी कुल 105 मिनट का कर दिया गया था। इस बार 15 मिनट और घटाकर CUET PG 2025 एग्जाम डेढ़ घंटे यानी कुल 90 मिनट का कर दिया गया है।
एग्जाम पैटर्न:
- एग्जाम में पहले की ही तरह 75 सवाल पूछे जाएंगे। एग्जाम के लिए क्वेश्चन पेपर कोड्स की एक लिस्ट दी जाती है। कैंडिडेट्स इसमें से चार पेपर कोड्स का सिलेक्शन कर सकते हैं। यह चॉइस स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन के समय भरनी होगी। कैंडिडेट्स की चॉइस के आधार पर जनरल पेपर का कॉम्प्रिहेंशन वाला हिस्सा इंग्लिश या हिंदी में होगा।
मार्किंग स्कीम:
- हर सवाल 4 अंकों का होगा। सही जवाब के लिए 4 मार्क्स मिलेंगे। एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होती है। हर गलत जवाब के लिए एक अंक कटेगा।
एग्जाम सेंटर:
- एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को 4 शहरों को चुनने का विकल्प मिलेगा। इससे पहले तक सेंटर के लिए दो शहरों का ही चुनाव किया जा सकता था। पूरे देश में कुल 285 शहरों में एग्जाम के सेंटर बनाए गए हैं। हालांकि विदेशों में कुछ सेंटर बढ़ाए गए हैं। जर्मनी में फ्रैंकफर्ट/बर्लिन, नॉर्वे में ओस्लो और UAE के अबू धाबी शहर में नए एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।
ये खबरें भी पढ़ें…
मॉरीशस से PM मोदी का भोजपुरी में ट्वीट: यूपी-बिहार की भाषा मॉरीशस पहुंची, भारतीय-कैरैबियन मजदूरों ने बनाया चटनी म्यूजिक
मॉरीशस में भोजपुरी भाषा काफी पॉपुलर है। यहां भोजपुरी भाषियों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए नेता भी अपने चुनावी प्रचार में भोजपुरी का इस्तेमाल करते हैं। मॉरीशस के अलावा नेपाल और फीजी में भी भोजपुरी बोली जाती है। पूरी खबर पढ़ें…