इंदौर में संतरे की भरपूर आवक हो रही है।
इंदौर की देवी अहिल्याबाई फल एवं सब्जी मंडी और चोइथराम मंडी में गर्मी से राहत देने वाले फलों की आवक तेज हो गई है। संतरे की आवक प्रदेश के शाजापुर, शुजालपुर, सारंगपुर, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रामपुर और भानपुरा से रोजाना 12 से 15 टन हो रही है।
.
अंगूर महाराष्ट्र के पीपलगांव, चिकली, बुलढाना, नासिक और येवला से 20-25 टन रोजाना आ रहा है। सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी का अंगूर सोलापुर से आ रहा है। संतरा क्वालिटी के हिसाब से 30 से 70 रुपए प्रति किलो में बिक रहा है। वहीं, अंगूर 70 से 150 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है।
संतरे 30 से 70 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं।
व्यापारियों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार संतरे की आवक कम है। मौसम परिवर्तन के कारण संतरे की पैदावार एक साल अधिक और एक साल कम होती है। गर्मी बढ़ने के साथ आवक और बढ़ने की संभावना है।
अंगूर स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट हृदय को स्वस्थ रखते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। विटामिन सी की अधिकता त्वचा को निखारती है। इसमें मौजूद ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।