Homeझारखंडइंस्टाग्राम पर कपड़े का ऑर्डर दिया, 14,380 रु. की ठगी - Ranchi...

इंस्टाग्राम पर कपड़े का ऑर्डर दिया, 14,380 रु. की ठगी – Ranchi News


रांची | इंस्टाग्राम पर कपड़ों का विज्ञापन देखकर एक महिला ठगी का शिकार हो गईं। पीड़िता साक्षी सिंह ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को श्रीकृष्णा कलेक्शन नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से कपड़ों का विज्ञापन मिला। पसंद आने पर ऑर

.

खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए सुशांत अरोड़ा नामक व्यक्ति ने पैसे रिफंड करने की बात कही। इसके लिए व्हाट्सएप पेमेंट के जरिए 2000 और 1380 रुपए ले लिए। इसके बाद भी 6,700 रुपए की मांग की गई। जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे तो लगातार और पैसे देने का दबाव बनाया गया। पीड़िता ने बताया कि 28 फरवरी से 1 मार्च के बीच कुल 14,380 रुपए की उनसे साइबर ठगी हुई।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version