लुधियाना में खन्ना के समराला में पुलिस ने 50 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हेडों चौकी के पास नाके पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने चंडीगढ़ से लुधियाना जा रही एक इनोवा को संदेह के आधार पर रोका।
.
जानकारी के अनुसार गाड़ी में दो प्रॉपर्टी डीलर सवार थे। एक रंजीत सिंह चंडीगढ़ का रहने वाला है और दूसरा रंजीत सिंह बनूड़ का रहने वाला है। तलाशी के दौरान गाड़ी से एक वजनदार लिफाफा मिला। इसमें 500-500 के नोटों की 100 गड्डी थी। कुल राशि 50 लाख रुपए थी। जब पुलिस ने इस राशि के स्रोत के बारे में पूछा, तो दोनों कोई पुख्ता सबूत नहीं दिखा सके।
राशि को आयकर विभाग को सौंपा
एसएचओ पवित्र सिंह के अनुसार, समराला थाने में दर्ज कर ली गई है। बरामद की गई राशि को कब्जे में लेकर जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। विभाग अब इस धनराशि के स्रोत और इसके गंतव्य की जांच करेगा।