Homeपंजाबफाजिल्का में एक गाड़ी ने युवक को टक्कर मारी: युवक गंभीर...

फाजिल्का में एक गाड़ी ने युवक को टक्कर मारी: युवक गंभीर रूप से घायल; बठिंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया – Fazilka News



घायल का इलाज बठिंडा अस्पताल में किया जा रहा है।

फाजिल्का में एक गाड़ी ने युवक को टक्कर मार दी, जिसके बाद एसएसएफ की टीम ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल फाजिल्का पहुंचाया। जहां से उसे आगे रेफर कर दिया गया। जिसके बाद उसे बठिंडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

.

जानकारी देते हुए घायल के परिजनों ने बताया कि वे फाइनेंस कंपनी में एसपीओ के पद पर कार्यरत है। बीती रात वह फाजिल्का से अपने काम से अरनी वाला लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं एसएसएफ की टीम के इंचार्ज एएसआई देवी दयाल ने बताया कि बीती रात उन्हें अरनी वाला के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक के घायल होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version