Homeपंजाबफाजिल्का में भाजपा युवा नेता का आधे घंटे में यूटर्न: वापसी...

फाजिल्का में भाजपा युवा नेता का आधे घंटे में यूटर्न: वापसी के बाद AAP विधायक के पास पहुंचे, बोले-जबरन सिरोपा पहनाकर किया हाइजैक – Fazilka News



भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दीपक शर्मा दोनों पार्टियों के नेताओं के साथ।

पंजाब के फाजिल्का जिले में एक महीने पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दीपक शर्मा का आज अजीब यूटर्न देखने को मिला। पहले भाजपा जिलाध्यक्ष सुखविंदर सिंह काका कंबोज सहित अन्य नेता दीपक के घर पहुंचे। उन्होंने दीपक

.

सिरोपा पहनाकर किया हाइजैक

महज आधे घंटे बाद दीपक आप विधायक नरेंद्र पाल सवना के साथ दिखाई दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने जबरन सिरोपा पहनाकर उन्हें हाइजैक कर लिया। दीपक ने कहा कि वह आप में ही रहना चाहते हैं। दीपक ने बताया कि पिछले दो दिनों से भाजपा नेता उन्हें लगातार फोन कर रहे थे। आज जब उन्होंने बताया कि वह घर पर हैं, तो भाजपा नेता वहां पहुंच गए।

कार्यकर्ताओं से धक्का करने का आरोप

नेताओं ने उनसे माफी मांगी और पार्टी छोड़ने का कारण पूछा। इसके बाद जबरन उन्हें सिरोपा पहना दिया गया। आप विधायक नरेंद्र पाल सवना ने भाजपा पर कार्यकर्ताओं के साथ धक्का करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जबरन लोगों के घर जाकर उन्हें पार्टी में शामिल कर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सवना ने कहा कि लोग आप की नीतियों से प्रभावित होकर स्वेच्छा से पार्टी में शामिल हो रहे हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version