Homeउत्तर प्रदेशफाल्गुन महोत्सव में खाटू श्याम की निशान यात्रा: मुजफ्फरनगर में श्रद्धालुओं...

फाल्गुन महोत्सव में खाटू श्याम की निशान यात्रा: मुजफ्फरनगर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए निशान, राज्यमंत्री कपिलदेव ने किया शुभारंभ – Muzaffarnagar News


वरुण शर्मा | मुजफ्फरनगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाल्गुन महोत्सव में खाटू श्याम की निशान यात्रा।

मुजफ्फरनगर। फागुन महोत्सव के उपलक्ष्य के तहत रविवार को शहर में श्री श्याम परिवार सुखी परिवार द्वारा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ शहर की हृदयस्थली शिव चौक से हुआ। इस यात्रा का शुभारंभ स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया।

शहर भर में निकली यात्रा

यात्रा शिव चौक से शुरू होकर टाउन हॉल, मालवीय चौक होते हुए नई मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर तक निकाली गई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने हाथों में खाटू श्याम के निशान लिए हुए थे और भक्ति संगीत में झूमते हुए चल रहे थे। भक्तों का उत्साह इस यात्रा में देखते ही बनता था।

मंत्री ने बताया अद्भुत

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि “फागुन महोत्सव के दौरान ये एक बेहद महत्वपूर्ण और भव्य धार्मिक आयोजन है। जनपद मुजफ्फरनगर में लगातार फागुन महोत्सव की धूम है और इस वर्ष श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब देखने को मिल रहा है।“ उन्होंने आगे कहा, “आज हजारों श्रद्धालु नंगे पांव यात्रा करते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचे और अपने निशान को मंदिर में चढ़ाया। यह श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत उदाहरण है।“

देखे तस्वीरें…

हर साल निकलती है यात्रा

इस यात्रा का आयोजन हर वर्ष फागुन माह के दौरान होता है, जिसमें श्रद्धालु भगवान खाटू श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करते हैं। यात्रा का प्रमुख आकर्षण इसकी विशालता और श्रद्धालुओं का जोश था, जो भगवान खाटू श्याम के भजनों पर झूमते हुए यात्रा में भाग ले रहे थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version