इरफान पठान | महोबा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फिंगर बनाते वक्त गैस लीक होने से लगी आग। दंपति और दो बच्चे झुलसे।
महोबा के अतरार माफ गांव में गैस सिलेंडर से लीक होने से एक परिवार को मुसीबत में डाल दिया। मोमोज और फिंगर बनाने के दौरान अचानक आग लगने से चार लोग झुलस गए। 34 वर्षीय गणेशी कुशवाहा मोमोज और फिंगर का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शाम को वह अपनी पत्नी भगवती के साथ अगले दिन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर से लीकेज शुरू हो गई। गैस ने आग पकड़ ली। किचन में लपटें फैल गईं।
गणेशी और भगवती आग की चपेट में आ गए। पास में खेल रहे उनके 5 वर्षीय बेटे लक्ष्मी प्रसाद और 4 वर्षीय बेटी आकांक्षा भी झुलस गए। पड़ोसियों ने तुरंत मदद की और आग बुझाने का प्रयास किया।
ग्रामीणों और परिजनों की सूझबूझ से सिलेंडर में लगी आग को समय रहते बुझा लिया गया। अगर ऐसा न होता तो बड़ा विस्फोट हो सकता था। आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंच सकता था।
एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। झुलसे हुए चारों लोगों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज जारी है।