Homeझारखंडबोकारो में होली का बाजार गुलजार: फायर कलर पिचकारी का क्रेज,...

बोकारो में होली का बाजार गुलजार: फायर कलर पिचकारी का क्रेज, बच्चों में दिख रहा रंगों के त्योहार का उत्साह – Bokaro News



बाजार रंग-बिरंगी पिचकारियों, गुलाल और सफेद कुर्ता-पायजामों से सज गया है।

होली को लेकर बोकारो के बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। खास तौर पर बच्चों में इस बार होली का उत्साह देखते ही बन रहा है। बाजार रंग-बिरंगी पिचकारियों, गुलाल और सफेद कुर्ता-पायजामों से सज गया है।

.

इस साल की खास बात यह है कि फायर कलर की पिचकारियों की मांग सबसे ज्यादा है। दुकानदार रवि कुमार के अनुसार बच्चों में फायर कलर पिचकारियों का नया क्रेज देखने को मिल रहा है। इसकी बिक्री अन्य पिचकारियों की तुलना में काफी अधिक हो रही है।

शहर का हर कोना हुआ रंगीन

दो दिन बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर का हर कोना रंगीन नजर आ रहा है। बच्चे पिचकारियों से एक-दूसरे पर रंग डालने के लिए उत्साहित हैं।

होली सभी उम्र के लोगों के लिए आनंद का त्योहार है। इस दिन लोग रंगों के माध्यम से अपनी खुशियां बांटते हैं। यह त्योहार समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। होली का यह उल्लास हर साल लोगों को नई ऊर्जा से भर देता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version