Homeबिहारमुंगेर में होलिका दहन के साथ होली शुरू: नक्सल प्रभावित इलाकों...

मुंगेर में होलिका दहन के साथ होली शुरू: नक्सल प्रभावित इलाकों में CRPF रही तैनात, SP ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की – Munger News



मुंगेर में होली का त्योहार गुरुवार शाम से शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय और प्रखंड क्षेत्र में कई स्थानों पर होलिका दहन का आयोजन किया गया। मुंगेर बस स्टैंड पर मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया।

.

शुक्रवार को कई जगहों पर कपड़ा फाड़ होली और कीचड़ होली का आयोजन होगा। दोपहर बाद रंगों की होली खेली जाएगी। मुंगेर में होली का त्योहार 14 और 15 मार्च को मनाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने ढोल, हारमोनियम और झाल के साथ परंपरागत होली गीत गाकर होलिका दहन किया।

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि त्योहार को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। दियारा क्षेत्र में एसटीएफ जवान बाइक और घोड़ों से निगरानी करेंगे। नक्सली क्षेत्र में केंद्रीय पुलिस और सीआरपीएफ जवान तैनात हैं। शहरी क्षेत्र में थानाध्यक्ष और पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। कुछ पुलिस अधिकारी और जवान सादे कपड़ों में भी निगरानी करेंगे।

एसपी ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में एसपी के नंबर 9431800006, स्थानीय थाना या डायल 112 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version