Homeमध्य प्रदेशशाजापुर में हाटकेश्वर जयंती पर शोभायात्रा निकली: लोगों ने किया स्वागत,...

शाजापुर में हाटकेश्वर जयंती पर शोभायात्रा निकली: लोगों ने किया स्वागत, ब्राह्मण समाज ने नेत्र परीक्षण कैंप लगाया – shajapur (MP) News


शाजापुर में ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार शाम भगवान हाटकेश्वर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे भगवान हाटकेश्वर के अभिषेक से हुई। समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक अभिषेक कर मंगल कामनाएं कीं।

.

इस अवसर पर श्री आनन्दम नेत्रालय के सहयोग से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शिविर का लाभ उठाया।

शाम को निकली शोभायात्रा

शाम 5:30 बजे हरायपुरा स्थित हाटकेश्वर धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे समाज के पुरुष और महिलाएं भगवान हाटकेश्वर के जयकारे लगाते हुए चले। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शाम 7:30 बजे धर्मशाला पहुंची।

भगवान रथ में सवार होकर निकले।

धर्मशाला में भगवान हाटकेश्वर की महाआरती की गई। रात 8 बजे से महाप्रसादी का आयोजन किया गया। सभी समाजजनों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद लिया।

लोगों ने किया स्वागत

शोभायात्रा का विभिन्न संगठनों और प्रतिष्ठानों ने स्वागत किया। सर्व हिंदू उत्सव समिति ने नई सड़क पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गई। शहरवासियों ने महादेव की पालकी के दर्शन और पूजन के लिए कतारें लगाईं। इस तरह पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version