Homeझारखंडश्रमिक दिवस पर रांगाटांड श्रमिक चौक में दिलीप सिंह ने दी श्रद्धांजलि,...

श्रमिक दिवस पर रांगाटांड श्रमिक चौक में दिलीप सिंह ने दी श्रद्धांजलि, कहा- मजदूरों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता

धनबाद, 2 मई 2025:अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर युवा संघर्ष मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष दिलीप सिंह ने रांगाटांड स्थित श्रमिक चौक पर श्रमिक की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के संघर्ष और बलिदानों को याद करते हुए कहा कि युवा संघर्ष मोर्चा मजदूरों के हक और अधिकार के लिए सदैव संघर्ष करता रहेगा।

दिलीप सिंह ने कहा कि श्रमिक दिवस मजदूरों के उस ऐतिहासिक संघर्ष की याद दिलाता है, जब 100 साल पहले उन्हें 16 से 18 घंटे काम करने को मजबूर किया जाता था। उनके आंदोलन और बलिदान के बाद ही आज मजदूर सम्मानपूर्वक जीवन जी पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उस दौर में मजदूरों पर गोलियां भी चलाई गई थीं, लेकिन उनके दृढ़ इरादों ने सत्ता को झुकने पर मजबूर कर दिया।उन्होंने ऐलान किया कि मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संगठन की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

इस अवसर पर जीराखन सिंह, पिंटू मोदी, बृजन राम, मोहम्मद अली, बुचून, कुंदन, सोनू गिरी, मनोज राय, विकास सिंह और निर्भय सिन्हा सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में श्रमिकों के सम्मान में संकल्प लिया गया कि उनके अधिकारों की रक्षा और सम्मान के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version