Homeबिजनेससोना ₹211 बढ़कर ₹86,235 पर पहुंचा: चांदी ₹998 महंगी होकर ₹97,624 किलो...

सोना ₹211 बढ़कर ₹86,235 पर पहुंचा: चांदी ₹998 महंगी होकर ₹97,624 किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (12 March 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ला4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 12 मार्च को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 211 रुपए बढ़कर 86,235 रुपए पर पहुंच गए हैं। इससे पहले सोना 86,024 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 998 रुपए बढ़कर 97,624 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी का भाव 96,626 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 88,130 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,980 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,650 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,980 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,980 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 88,030 रुपए है।

इस साल अब तक 10,073 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 10,073 रुपए बढ़कर 86,235 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,607 रुपए बढ़कर 97,624 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version