Homeबिहारदो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग, VIDEO: पिस्टल लहराते दिखा...

दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग, VIDEO: पिस्टल लहराते दिखा अपराधी, लोगों ने कहा- 6 राउंड की फायरिंग; एक गिरफ्तार – Patna News


पटना के कदमकुंआ थाना क्षेत्र के काजीपुर में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच घंटों रोड़ेबाजी हुई। इसी बीच एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिससे दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

.

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दूसरे पक्ष की ओर से धौंस दिखाते हुए कुख्यात लल्लू यादव उर्फ लूल्लू गोप पिस्टल लहराते दिख रहा है। लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

आसपास के लोगों ने बताया कि लगभग 6 राउंड से अधिक गोली की आवाज आई है। घटना की पुष्टि कदमकुंआ के थानेदार राजीव कुमार ने की है।

टाउन सीडीपीओ-1 दीक्षा ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है।

हथियार के साथ एक गिरफ्तार

टाउन सीडीपीओ-1 दीक्षा ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटनास्थल से एक शख्स को देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इसका नाम शिवा कुमार है, जो काजीपुर झोपड़पट्टी रोड नंबर 3 का रहने वाला है। लड़ाई में शामिल अन्य लोगों की भी पड़ताल की जा रही है।

लंबे समय के बाद इस घटना में नजर आया लूल्लू

घटना में शामिल लूल्लू यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में भी जेल भी जा चुका है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद से फरार है।

गिरफ्तार आरोपी शिवा कुमार के साथ पुलिस।

पुलिस के मुताबिक दुकान पर किसी बात को लेकर लड़कों के बीच कहा सुनी हुई। बात बढ़ते चला गया। इसके बाद गांव और झोपड़पट्टी वाले वर्चस्व कायम करने के लिए लड़ गए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version