Homeराज्य-शहररामपुर में महिलाओं ने नशे के खिलाफ निकाली शोभायात्रा: पारंपरिक वेशभूषा...

रामपुर में महिलाओं ने नशे के खिलाफ निकाली शोभायात्रा: पारंपरिक वेशभूषा में दिया सामाजिक संदेश, लोकगीतों से जगाई जागरूकता – Rampur (Shimla) News


रामपुर में जागरूकता शोभायात्रा निकालते हुए महिलाएं।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में बुशहर स्पोर्ट्स, कल्चरल एवं एन्वायरनमेंट एसोसिएशन ने सोमवार को एक विशेष पहल की। एसोसिएशन ने बुशहर की संस्कृति पर आधारित महिला मंडलों की शोभायात्रा का आयोजन किया। एसोसिएशन पिछले चार वर्षों से पारंपरिक शोभायात्

.

सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना उद्देश्य

हर साल रामपुर उपमंडल के महिला मंडल नई सोच के साथ इसमें भाग लेते हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बुशहर की प्राचीन परंपराओं को बढ़ावा देना और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान, कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी और एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी ने गांधी पार्क से रैली को हरी झंडी दिखाई। शोभायात्रा में 12 से अधिक महिला मंडलों ने पारंपरिक परिधानों में हिस्सा लिया।

यात्रा को झंडी देते डीएसपी, नप अध्यक्ष व कार्यकारी अधिकारी।

लोकगीतों के माध्यम से संस्कृति का प्रदर्शन

महिलाओं ने पारंपरिक व्यंजनों और लोकगीतों के माध्यम से अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। नगर परिषद रामपुर के स्वयं सहायता समूह ने स्वच्छता अभियान का संदेश दिया। शोभायात्रा ने पूरे बाजार में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाई, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की। मेले के तीसरे दिन देवी-देवताओं के देवलु नृत्य करते हुए राज दरबार परिसर पहुंचे। दिनभर नाटियों का कार्यक्रम चलता रहा।

दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देवताओं से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version